
CA फाउंडेशन 2019 के परीक्षाओं के लिए क्या आप तैयार है | क्या आपने अपना पूरा रिवीजन कर लिया है | लेकिन सिर्फ किताबों से पढ़कर ही आप CA फाउंडेशन 2019 की परीक्षा में अच्छा परिणाम नहीं प्राप्त कर सकते है | अच्छा परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत के साथ ही स्मार्ट तरीके से पढाई करने की जरुरत होती है | अगर आप पूरी तरह से अपनी तैयारी को लेकर आश्वस्त नहीं है तो आपको CA मॉक टेस्ट पेपर्स, रिवीजन पेपर्स और पिछले सालों के प्रश्नपत्रो के साथ आपको अपनी तैयारी करनी चाहिए |
इन मॉक टेस्ट पेपर और पिछले सालों के प्रश्न पत्रों के आधार पर तैयारी करने से आप टाइम मैनजमेंट समझ पाते है और फाइनल पेपर के समय आप पुरे पेपर को सही समय पर हल कर पाते है | इन सभी टेस्ट पेपर्स से आपको परीक्षा का स्वरुप समझने में मदद मिलती है | साथ ही इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा का डर भी बहुत हद तक दूर होता है | ये टेस्ट पेपर्स कहाँ मिलेंगे इसके लिए आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है | आप इस पेज पर सभी तरह के पेपर्स डाउनलोड कर पाएंगे |
CA फाउंडेशन मॉक टेस्ट पेपर्स
CA फाउंडेशन रिवीजन पेपर्स 2019
CA फाउंडेशन प्रश्नपत्र और सुझाये गए जवाब 2019
ये केवल एक साल के पेपर्स है अगर आप और भी पहले के सालों के पेपर्स डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिए लिंक पर क्लीक करें |
डाउनलोड लिंक - CA फाउंडेशन पेपर्स, आंसर की एवं मॉक टेस्ट पेपर्स
पिछले सालों के प्रश्नपत्रो को हल करने से रिवीजन करने में मदद मिलती है | यह कोई साधारण कोर्स नहीं है जिसमे एक बार पढ़ने से आपको याद हो गया बल्कि यह एक प्रोफेशनल कोर्स है इसमें आपको याद करने के लिए बार बार रिवीजन करने की जरुरत होती है | पिछले सालों में टॉप रैंक बनाने वाले छात्रों ने भी माना है की उनकी अच्छी रैंक आने की वजह उनका समय समय पर मॉक टेस्ट देना था जिसके कारन उन्हें परीक्षा के स्वरूप को समझने में मदद मिली साथ ही परीक्षा का दबाव कम हुआ और समय पर प्रश्नपत्र भी हल कर पाए |
इन टेस्ट पेपर्स को हल करने से आपको यह भी समझ आ जाता है की कौन से विषय अधिक महत्वपूर्ण है और कोनसे नहीं साथ ही प्रश्नों को बार बार हल करने से आप उन्हें प्रस्तुत करने का तरीका भी समझ पाते है | अक्सर छात्र पेपर को हल करने के दौरान ऐसी छोटी छोटी गलतिया कर बैठते है जिसका उन्हें बहुत पछतावा होता है लेकिन इन पेपर्स को हल करने से आपकी यह समस्या बहुत हद तक दूर होती है |
हम उम्मीद करते है इस आर्टिकल से आप अपने मॉक टेस्ट पेपर, रिवीजन पेपर और पिछले सालों के प्रश्नपत्रो को डाउनलोड कर पाएंगे | और साथ ही आपको यह भी पता चल गया होगा की CA की तैयारी के लिए ये पेपर्स कितने जरुरी है |
1 Comments
ReplyDeleteThanks for sharing useful Information. Being Best CA coaching Centre in Chennai to provide the excellent coaching classes for CA Foundation , CA Intermediate , CA Final , etc. One of the Leading Coaching Centres in Chennai for Chartered Accountancy.