छात्र के सामने उस समय दोराहे की स्थिति खड़ी हो जाती है जब वह 12th पास कर लेता है | ऐसे में उसे समझ नहीं आता की वह 12th के बाद क्या करे | घर वाले कुछ कहते है, दोस्त और रिश्तेदार कुछ अलग कहते है और मन कुछ अलग | ऐसे में कन्फ्यूजन की स्थिति में कई बार छात्र कुछ गलत चुनाव कर बैठते है | जिसका पछतावा बाद में उन्हें होता है | इसलिए कभी भी किसी भी कोर्स का चुनाव करते वक्त क्या उनके लिए सबसे बेस्ट है यह सोच समझकर ही कोर्स का चुनाव करे | क्यूंकि इससे उनका जीवन प्रभावित होता है, इसलिए इसका निर्णय भी छात्रों को ही सोच समझकर बिना किसी दबाव के करना चाहिए | ऐसे में हम कुछ सुझाव दे रहे है जिनको ध्यान में रखकर छात्र सही कोर्स का चुनाव कर सकते है |
12th के बाद कॉमर्स छात्र क्या करें ?
कॉमर्स आज के समय एक बहुत ही अच्छा विषय है और इसे करने के बाद छात्रों के सामने कई विकल्प होते हैं, बेहतर कोर्सेज के जिनके बाद वे अपना भविष्य उज्जवल बना सकते है |
कम्पनी सेक्रेटरी
किसी भी कम्पनी के बारे में जो अच्छे से समझता है वो है कम्पनी सेक्रटरी | कम्पनी सेक्रटरी का कोर्स में भी 3 लेवल में परीक्षा होती है | आज के समय में भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारन नित नई कम्पनिया खुल रही है | और उनमें कम्पनी के सारे कामकाज को संभालने के लिए कम्पनी सेक्रटरी की जरुरत पड़ती है | क्युकी कम्पनी के मैनेजमेंट को एक कम्पनी सेक्रेटरी अच्छे से संभाल सकता है |CA कोर्स
12th के बाद कॉमर्स छात्रों के लिए CA कोर्स आज के समय का सबसे बेस्ट ऑप्शन है | वैसे तो CA कोर्स में दाखिला किसी भी विषय से 12th पास करने के बाद छात्र ले सकते है | लेकिन कॉमर्स छात्र के लिए बेनिफिट इसलिए है की उन्हें CA कोर्स की प्रवेश परीक्षा में आसानी होती है | क्योंकि CA कोर्स करने के बाद बेहतर कैरियर के लिए बहुत सारे रास्ते खुल जाते है | CA कोर्स में 3 लेवल की परीक्षा होती है | CA फाउंडेशन, CAबाद को पास करने के बाद किसी भी अच्छी कम्पनी में चार्टेड अकाउंटेंट बन सकते है या फिर स्वतंत्र रूप से भी काम कर सकते है |बैचलर ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज
अगर आप 12th के बाद कोई प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते है तो आपको मैनेजमेंट स्टडीज कोर्स करना चाहिए | इस कोर्स से आपको बैचलर डिग्री मिलती है | यह 3 साल का कोर्स है और इसको करने के बाद किसी भी अच्छी कम्पनी में आप जॉब कर सकते है |BBA
आज के समय BBA और MBA कोर्स को लेकर छात्रों में खासा रुझान है | क्योंकि इन कोर्सेज को करने के बाद छात्रों को किसी भी कम्पनी में मैनेजमेंट मैनेजर के रूप में नौकरी मिल जाती है | ये कोर्सेज 3 साल का होता है | और इस कोर्स को पूरा कर लेने के बाद आप इसकी मास्टर डिग्री भी हासिल कर सकते है | मैनेजमेंट कोर्स करने के बाद किसी भी कम्पनी में अच्छे पद पर नौकरी पा सकते है |बी कॉम
कॉमर्स से 12th पास करने के बाद आप ग्रेजुएशन कर सकते है | ग्रेजुएशन करने से आपको उस विषय के बारे में और भी डिटेल से पढ़ने को मिलता है जिससे की आपके सभी कॉन्सेप्ट क्लियर होते है | और ग्रेजुएशन करने के बाद आप किसी भी सरकारी जॉब की तैयारी करके उसके लिए आवेदन कर सकते है |
12th के बाद साइंस के छात्रों के लिए कोर्सेज
साइंस के छात्रों को भी अपने करियर बनाने के लिए 12th के बाद सही कोर्सेज का चुनाव करना होता है | क्यूंकि सही कोर्स का चुनाव करके वे अपने सुनहरे भविष्य की राह आसान कर सकते है | तो आइये जानते है कोनसे है वे कोर्सेज जिन्हे छात्र 12th साइंस के बाद चुन सकते है |
12th के बाद साइंस के छात्रों के लिए कोर्सेज
साइंस के छात्रों को भी अपने करियर बनाने के लिए 12th के बाद सही कोर्सेज का चुनाव करना होता है | क्यूंकि सही कोर्स का चुनाव करके वे अपने सुनहरे भविष्य की राह आसान कर सकते है | तो आइये जानते है कोनसे है वे कोर्सेज जिन्हे छात्र 12th साइंस के बाद चुन सकते है | डॉक्टर बनने के लिए PMT पास करें
अगर आप साइंस के छात्र है और आपने बायोलॉजी के साथ 12th पास की है | तो आप डॉक्टर बनने के एंट्रेंस टेस्ट PMT दे सकते है | अगर आप इसमें पास हो जाते है तो आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट कॉलेज से डॉक्टर की पढाई कर सकते है | और इसे पास करने के बाद आप डॉक्टर बन जाते है | डॉक्टर एक बहुत ही प्रतिष्ठित पद है और इसे करने के बाद आपको सम्मान के साथ ही अच्छी इनकम भी प्राप्त होती है |
बी टेक करें
12th पास करने के बाद साइंस के छात्र इंजिनियर बन सकते है | लेकिन इसके लिए आपके पास 12th में मैथ होना जरुरी है| इंजीनियरिंग की पढाई में प्रवेश पाने के लिए आपको पहले एंट्रेस टेस्ट पास करना होता है | ये एंट्रेस टेस्ट राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर लिए जाते है | इसमें पास करने के बाद आप सिविल इंजिनियर, मैकेनिकल या फिर सॉफ्टवेयर स्ट्रीम से इंजीनियरिंग पास करके एक इंजिनियर के तौर पर काम कर सकते है |
NDA
सेना की नौकरी एक रॉयल नौकरी होती है | सेना में आधिकारिक वर्ग में जॉब के लिए हर साल NDA की परीक्षा आयोजित की जाती है | इसे पास कर लेने के बाद आप सेना की तीनो कमान यानि की एयर फ़ोर्स., आर्मी और नेवई किसी में भी जॉब पा सकते है |
B.SC
12th करने के बाद छात्र ग्रेजुएशन करने के लिए B.SC में प्रवेश ले सकते है| ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद आप कई सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते है | ग्रेजुएशन करने से आपको उस सबंधित विषय में अच्छी जानकारी हो जाती है | ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद आप और कोई कोर्स करके अपनी स्किल में इजाफा कर सकते है |
12th आर्ट्स के बाद बेस्ट कोर्सेज
आर्ट्स करने वाले छात्र सिविल सर्विसेज की तैयारी कर सकते है और इसके अलावा भी सामने कई और विकल्प होते है जिन्हे करके वे अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते है-
मॉस कम्युनिकेशन
जो छात्र अपना कैरियर पत्रकारिता में बनाना चाहते है वे मॉस कम्युनिकेशन कोर्स कर सकते है| इस कोर्स को करने के बाद छात्र किसी भी इलेक्ट्रॉनिक या प्रिंट मीडिया में पत्रकार या और किसी तरह का जॉब कर सकते है और अपना भविष्य बना सकते है |
लॉ
आर्ट्स से 12th करने वाले छात्र अगर वकालत को अपना पेशा बनाना चाहते है तो यह एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है | इसके लिए आपको लॉ करनी होगी | लॉ करने के बाद किसी भी कोर्ट में प्रेक्टिस कर सकते है | LLB करने के बाद आप मास्टर्स डिग्री पाने के लिए LLM कर सकते है |
बैचलर ऑफ़ आर्ट्स
छात्र 12th पास करने के बाद ग्रेजुएशन के लिए B.A. में प्रवेश ले सकते है | बैचलर डिग्री प्राप्त कर लेने के बाद छात्र कई सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते है | इसके साथ ही छात्र चाहे तो शिक्षा के क्षेत्र में भी जा सकते है लेकिन इसके लिए उन्हें और भी डिग्री लेने की आवश्यकता होगी |
हम उम्मीद करते है की 12th ke baad kya kare इससे सबंधित आर्टिकल आपको पसंद आया होगा और इसमें उपलब्ध जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी |
हम उम्मीद करते है की 12th ke baad kya kare इससे सबंधित आर्टिकल आपको पसंद आया होगा और इसमें उपलब्ध जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी |

1 Comments
Thanks for sharing this information. Students want to know about CA Intermediate Registration, CA Intermediate Syllabus and CA Intermediate exam procedure like important dates, correction window, etc. Then visit the given link on CA.
ReplyDelete