Ca फाउंडेशन सिलेबस 2019

ca-founadtion-ka-syllabus-hindi-me
CA फाउंडेशन की पढाई शुरू करने के साथ ही आपको यह भी जान लेना चाहिए की आपके कोर्स में कौन कौन से विषय शामिल है और कोनसे नहीं | क्योंकि बिना सिलेबस के साथ तैयारी करने से आपकी तैयारी अधूरी रहती है | CA फाउंडेशन CA कोर्स की प्रवेश परीक्षा है और इसे पास करने के बाद ही छात्र CA के मुख्य कोर्स में प्रवेश पाते है | CA फाउंडेशन की परीक्षाएँ मई और नवंबर महीने में ली जाती है | इस आर्टिकल से आप जान पाएंगे आप अपने सिलेबस के बारे में की इस साल आपके कोर्स में किन किन विषयों और टॉपिक्स को शामिल किया गया है |

Ca फाउंडेशन की परीक्षा एक बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है और इसके बाद से कई परीक्षाओं का दौर शुरू होता है जिन्हे कदम दर कदम पास करने के बाद आप अपने CA बनने के सपनो को पूरा कर पाते है | इसलिए ये महत्वपूर्ण है की आप शुरुआत से ही अपनी तैयारी को मजबूत रखे | CA फाउंडेशन की तैयारी के लिए छात्रों को 4 महीने का समय मिलता है इसलिए रजिस्ट्रेशन के साथ ही पढाई में जुट जाये |

CA फाउंडेशन सिलेबस




पेपर 1 
लेखांकन के सिद्धांत और व्यवहार (Principles and practices of Accounting)
100 अंक
पेपर 2 
व्यापार कानून और व्यवसाय पत्राचार और रिपोर्टिंग (Business Laws and Business Correspondence and reporting)
  1. व्यावसायिक कानून  (Business Laws) - 60 अंक 
  2. व्यापार पत्राचार और रिपोर्टिंग  (Business Correspondence and reporting) - 40 अंक 
100 अंक
पेपर 3 
व्यापार गणित और तार्किक तर्क और सांख्यिकी (Business Mathematics and Logical Reasoning and Statistics)
  1. व्यावसायिक गणित (Business Mathematics) - 60 अंक  
  2. तार्किक तर्क - 20 अंक 
  3. सांख्यिकी (Statistics) - 40 अंक 

100 अंक
पेपर 4 
व्यावसायिक अर्थशास्त्र और व्यावसायिक और वाणिज्यिक ज्ञान Business Economics and Business and Commercial Knowledge (100 अंक)
  1. व्यावसायिक अर्थशास्त्र (60 अंक)
  2. व्यावसायिक और व्यावसायिक ज्ञान (40 अंक)
100 अंक

CA फाउंडेशन का पूरा सिलेबस डाउनलोड करें |


CA फाउंडेशन सिलेबस का पैटर्न


CA फाउंडेशन का सिलेबस जानने के साथ ही छात्रों को CA कोर्स का पैटर्न भी पता होना चाहिए | क्योंकि इसको जानकर ही आप परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हो पाएंगे |

CA फाउंडेशन की परीक्षा में 4 पेपर होते है |
CA फाउंडेशन की परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम से दे सकते है |
परीक्षा के सभी प्रश्न पत्र 100 अंक के होते है |
परीक्षा के पहले 2 पेपर सब्जेक्टिव टाइप और अंतिम 2 पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप होते है |
ऑब्जेक्टिव पेपर में नेगेटिव मार्किंग रहेगी| गलत उतर देने पर ¼ नंबर कटेंगे |
4 महीने की अध्ययन अवधि पूरी होने के बाद ही छात्र परीक्षा में बैठ पाएंगे |

CA फाउंडेशन परीक्षा


CA फाउंडेशन की परीक्षा का परिणाम परीक्षा के 2 महीने बाद घोषित किया जाता है | छात्र परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जाकर देख सकते है | ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देखने के लिए ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये | परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक पेपर में 40% और सभी विषय में मिलाकर 50% अंक लाना जरुरी है |


CA फाउंडेशन के सिलेबस के अनुसार तैयारी करने का सबसे अधिक फायदा रहता है की आपको पुरे कोर्स का ध्यान रहता है | और क्युकी यह ICAI का सिलेबस है तो पूरा पेपर भी इसी के अनुसार आता है | इसलिए ICAI का पूरा कोर्स जानने के लिए छात्रों को पढाई की शुरुआत में ही CA कोर्स के बारे में जान लेना चाहिए | CA के सिलेबस से छात्रों को यह भी पता चल पाता है की कोर्स के किस पार्ट में कितने प्रश्न पूछे जा सकते है और अंको का निर्धारण किस हिसाब से होता है यह भी छात्रों को पता रहता है |


हम उम्मीद करते है की CA फाउंडेशन सिलेबस से सबंधित सभी जानकारी आपको मिल गयी होगी | अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप निचे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट कर सकते है |

Post a Comment

1 Comments