CA इंटरमीडिएट परीक्षा तिथि और टाइम टेबल

CA-intermediate-ka-time-table
CA इंटरमीडिएट 2019 की परीक्षा तिथि ICAI द्वारा घोषित की जा चुकी है और छात्रों के पास अब तैयारी के लिए 1 महीने से भी कम समय बचा है | यह समय है छात्रों को पूरा ध्यान अपनी पढाई में लगाना चाहिए | ICAI के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार CA इंटरमीडिएट की 2019 परीक्षा 2 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर को ख़त्म होगी |परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सभी परीक्षाओं के बीच एक दिन का अवकाश रखा गया है |

CA इंटरमीडिएट की परीक्षा में 8 पेपर होते है | इन 8 पेपर को दो ग्रुप में बांटा गया है | प्रत्येक ग्रुप में 4 पेपर होते है | छात्र चाहे तो दोनों ग्रुप की एक साथ या एक ग्रुप की परीक्षा दे सकते है | पहले इंटरमीडिएट की जगह IPC की परीक्षा होती थी जिसमे केवल 7 पेपर होते थे | लेकिन अब इसके स्तर में बदलाव किया गया है | अब इंटरमीडिएट की परीक्षा और भी कठिन हो गयी है | इसलिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन के साथ ही इसकी तैयारी में जुट जाना चाहिए |


ग्रुप 1 



पेपर
विषय
दिनांक
वार
पेपर 1
लेखांकन
2 नवंबर 2019
शनिवार
पेपर 2
कॉर्पोरेट कानून और अन्य कानून
4 नवंबर 2019
सोमवार
पेपर 3
लागत लेखांकन और वित्तीय प्रबंधन
6 नवंबर 2019
बुधवार
पेपर 4
कर-निर्धारण
8 नवंबर 2019
शुक्रवार

ग्रुप 2



पेपर 
विषय 
तारीख 
वार 
पेपर 5
उन्नत लेखांकन
11 नवंबर 2019
सोमवार
पेपर 6
अंकेक्षण
14 नवंबर 2019
गुरुवार
पेपर 7
उद्यम सूचना प्रणाली और रणनीतिक प्रबंधन
16नवंबर 2019
शनिवार
पेपर 8
वित्त के लिए वित्तीय प्रबंधन और अर्थशास्त्र
18 नवंबर 2019
सोमवार


परीक्षा का समय


ICAI द्वारा घोषित किये गए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का समय दोपहर में 2:00 से 5:00 के बीच में रहेगा | ICAI के नियम के अनुसार छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनिट पहले प्रश्न पत्र दे दिया जायेगा | 15 मिनिट का समय छात्रों को पेपर पढ़ने के लिए दिया जाता है लेकिन इसके उत्तर वे परीक्षा समय शुरू होने के बाद ही दे पायेंगे |

प्रवेश पत्र ( Admit Card )


इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने से 14 दिन पहले तक ICAI द्वारा admit card जारी कर दिए जाते है | CA इंटरमीडिएट कोर्स 2019 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र सबसे पहले ICAI की वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालें | लॉगिन करके दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें | एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद तुरंत ही उसका प्रिंट निकलवा लें |

परीक्षा परिणाम


CA इंटरमीडिएट का परिणाम परीक्ष ख़त्म होने के लगभग 2 महीने बाद घोषित किया जाता है | परीक्षा परिणाम छात्र ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है | परीक्षा परिणाम आने की सुचना छात्रों को ईमेल और SMS द्वारा दे दी जाती है लेकिन इसके लिए छात्रों को ICAI की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होता है | रजिस्ट्रेशन के बाद जब भी रिजल्ट घोषित किया जायेगा आपके मोबाइल या ईमेल पर इसकी नोटिफिकेशन आपको मिल जाती है |

हम उम्मीद करते है की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा | और CA इंटरमीडिएट 2019 की परीक्षा तिथि सम्बन्धी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी | अगर आपके मन में और कोई सवाल है तो निचे कमेंट बॉक्स पर जाकर कमेंट कर सकते है|

Post a Comment

0 Comments