CA-foundation-ka-time-table

CA फाउंडेशन 2019 की परीक्षा बस अब कुछ कदम दूर है और यह समय है जब छात्रों को पुरे समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ इसकी तैयारी में जुट जाना चाहिए | ICAI ने CA फाउंडेशन की परीक्षा तिथि की घोषणा कर चुकी है जिसके अनुसार CA फाउंडेशन की परीक्षा 9 नवंबर से शुरू होकर 17 नवंबर तक पूरी होंगी | ICAI के घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सभी परीक्षाओं के बिच एक दिन का अवकाश दिया गया है |

CA फाउंडेशन की परीक्षा CA कोर्स की प्रवेश परीक्षा है | पहले CA फाउंडेशन की जगह प्रवेश परीक्षा के रूप में CPT ली जाती थी लेकिन अब इसका नाम बदलकर CA फाउंडेशन कर दिया गया है | CA फाउंडेशन नवम्बर 2019 की परीक्षा में वे छात्र बैठ पाएंगे जिन्होंने जुलाई से पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया था |

CA फाउंडेशन 2019 परीक्षा तिथि



पेपर
विषय
दिनांक
वार
पेपर 1
लेखांकन के सिद्धांत और व्यवहार
9 नवंबर 2019
शनिवार
पेपर 2
व्यापार कानून और व्यापार पत्राचार और रिपोर्टिंग
13 नवंबर 2019
बुधवार
पेपर 3
व्यापार गणित और तार्किक तर्क और सांख्यिकी
15 नवंबर 2019
शुक्रवार
पेपर4
व्यापार अर्थशास्त्र और व्यावसायिक और वाणिज्यिक ज्ञान
17 नवंबर 2019
रविवार

CA फाउंडेशन के पेपर 1 और 2 का समय दोपहर में 2:00 से 5:00 बजे के बीच रहेगा और 3 और 4 नंबर पेपर का समय 2:00 से 4:00 के बीच में रहेगा | इस बात का धयान रखे की कोई भी राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश का प्रभाव आपके परीक्षा के कार्यक्रम पर नहीं पड़ेगा और आपकी परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी |

CA फाउंडेशन की परीक्षायें पुरे भारत के 192 केन्द्रो और विदेश में स्थित आबू धाबी, दुबई, मस्कट और काठमांडु केन्द्रो पर आयोजित की जाएँगी |

CA फाउंडेशन परीक्षा 2019 का पैटर्न


CA फाउंडेशन 2019 के परीक्षा के पहले 2 पेपर विषय आधारित होंगे इसलिए इनके लिए समय भी 3 घंटे का रखा गया है | और 3 और 4 पेपर दोनों ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे | इन दोनों पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा | इन दोनों ऑब्जेक्टिव पेपर में नेगटिव मार्किंग भी रहेगी | दोनों सब्जेक्टिव पेपर में किसी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं रहेगी |

पेपर 1 - लेखांकन के सिद्धांत और व्यवहार ( 100 अंक )

पेपर 2 - वाणिज्य कानून और सामान्य अंग्रेजी ( 100 अंक )
  • वाणिज्य कानून ( 60 अंक)
  • सामान्य अंग्रेजी (40 अंक)
पेपर 3 - व्यावसायिक गणित और तार्किक तर्क और सांख्यिकी (100 अंक)
  • व्यावसायिक गणित और तार्किक तर्क ( 60 अंक)
  • सांख्यिकी ( 40 अंक )
पेपर 4 - व्यापार अर्थशास्त्र और व्यावसायिक और वाणिज्यिक ज्ञान ( 100 अंक)
  • व्यापार अर्थशास्त्र ( 60 अंक)
  • व्यावसायिक और वाणिज्यिक ज्ञान ( 40 अंक)

CA फाउंडेशन एडमिट कार्ड


CA फाउंडेशन 2019  की परीक्षा शुरू होने से 14 दिन पहले ICAI द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाते है | छात्र एडमिट कार्ड को ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है | एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को उनके लॉगिन आईडी और पासवर्ड ध्यान होने चाहिए | छात्रों को यह जान लेना चाहिए की CA इंटरमीडिएट 2019 के एडमिट कार्ड डाक या ईमेल द्वारा नहीं भेजे जाते है छात्र इसे ICAI की वेबसाइट पर जाकर ही डाउनलोड कर सकते है | छात्रों को चाहिए की एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही उसका प्रिंट निकलवा लें |

CA फाउंडेशन रिजल्ट


CA फाउंडेशन का 2019 रिजल्ट परीक्षा के 2 महीने बाद घोषित कर दिया जाता है जिसको छात्र ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है | रिजल्ट घोषित होने की सुचना छात्र SMS और ईमेल द्वारा प्राप्त कर सकते है | इसके लिए छात्रों को ICAI की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन के लिए रजिस्टर करना होता है | CA फाउंडेशन की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर एक पेपर में पास होने के लिए 40% और कुल मिलाकर 50% अंक लाना आवश्यक है |

हम उम्मीद करते है की यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा और CA फाउंडेशन के टाइम टेबल से जुडी जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी | अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट कर सकते है |