CA फाइनल की परीक्षा CA कोर्स के अंतिम चरण की परीक्षा है | CA फाइनल की परीक्षा को पास करने के बाद छात्र CA बन जाते है | इसलिए यह परीक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण तो है ही साथ ही यह कुछ सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाती है | CA फाइनल का परिणाम बहुत कम जाता है इसकी एक बड़ी वजह है की छात्रों द्वारा
ICAI के CA फाइनल के स्टडी मैटेरियल को अधिक महत्व ना देना | ICAI में टॉप रैंक पाने वाले छात्रों ने भी अपने इंटरव्यू में यह स्वीकार किया है की उनकी सफलता में एक बहुत बड़ा कारण
सीए फाइनल की अध्ययन सामग्री के साथ पढाई है | अगर आप भी चाहते है की आपको पहले ही प्रयास में सफलता हासिल हो और आप अच्छे अंक प्राप्त हो इसके लिए आपको
ICAI के स्टडी मटेरियल के साथ तैयारी सबसे अच्छा रहेगा |
CA फाइनल की परीक्षा पास करने के बाद छात्र CA बन जाते है और उनके लिए कैरियर के कई ऑप्शन खुल जाते है | लेकिन CA बनने के लिए इस कठिन परीक्षा को पास करना भी जरुरी है | CA फाइनल में भी CA इंटरमीडिएट की तरह 8 पेपर होते है | ये 8 पेपर 2 ग्रुप में बांटे गए है | और इन दोनों ग्रुप की परीक्षा आप एक साथ या फिर अलग अलग दे सकते है | CA की परीक्षा को पास करने के लिए आपको प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% और सभी विषयों में मिलकर 50% अंक लाना जरुरी होता है |
स्टडी मैटेरियल से पढाई करने के फायदे
CA फाइनल की तैयारी छात्र अगर अध्ययन सामग्री के साथ करते है तो उन्हें इसके कई फायदे होते है | क्युकी CA फाइनल 2019 का स्टडी मैटेरियल ICAI द्वारा बनाया गया है इसलिए इसमें पुरे कोर्स को शामिल किया जाता है और जब आप तैयारी करते है तो आपका कोई भी टॉपिक पढ़ने से नहीं छूटता है | इसके अलावा ICAI के स्टडी मैटेरियल के अनुसार पढ़ने से आपको पेपर के पैटर्न का भी पता चलता है, जो की परीक्षाओं की तैयारी के लिए फायदेमंद होता है |
ICAI की वेबसाइट पर आप स्टडी मैटेरियल के साथ ही CA कोर्स के प्रश्नपत्र,टेस्ट पेपर और रिवीजन पेपर पर भी उपलब्ध है | इन्हे डाउनलोड करके आप अपनी CA फाइनल की तैयारी को और भी अच्छा कर सकते है | स्टडी मैटेरियल के साथ ही पुराने साल के प्रश्नपत्र, टेस्ट पेपर और रिवीजन पेपर से आपकी तैयारी तो अच्छी होती ही है साथ ही आप परीक्षा के पैटर्न और अंको के निर्धारण को समझ पाते है | इससे जो अधिक महत्वपूर्ण और अधिक नंबर के प्रश्न ही उनकी आप अच्छे से तैयारी कर पाते है | साथ ही स्टडी मैटेरियल से आपको किस प्रश्न को कितने समय पर पूरा करना चाहिए और आप अपने समय का मैनेजमेंट कैसे कर सकते है जिससे की तय समय में पूरा प्रश्नपत्र हल हो यह भी आपCA फाइनल की अध्ययन सामग्री से जान पाते है |
सीए फाइनल कोर्स स्टडी मैटेरियल 2019
विषय
|
संस्करण
|
1. वित्तीय जानकारी
|
नवंबर, 2018 संस्करण + आरटीपी नवंबर, 2019 पुनर्मुद्रण 2019
|
2. सामरिक वित्तीय प्रबंधन
|
अगस्त 2017
|
3. उन्नत लेखा परीक्षा और
पेशेवर नैतिकता
|
जनवरी 2019,आरटीपी नवंबर, 2019
|
3. ऑडिटिंग ऑडिट,
पुरानी योजना
|
जुलाई, 2018
|
4. कॉर्पोरेट और आर्थिक कानून
|
|
भाग I: कॉर्पोरेट कानून
|
अगस्त, 2017 + आरटीपी नवंबर, 2019
|
भाग II: आर्थिक कानून
|
अगस्त, 2017 + आरटीपी नवंबर, 2019
|
पेपर 5: रणनीतिक लागत प्रबंधन और
निष्पादन मूल्यांकन
|
जनवरी 2019,आरटीपी नवंबर, 2019
|
6. ऐच्छिक पेपर
|
|
6A जोखिम प्रबंधन
|
नवंबर 2017
|
6B वित्तीय सेवा और पूंजी बाजार
|
अगस्त, 2017+ सेबी दिशानिर्देश लागु
|
6C अंतर्राष्ट्रीय कराधान
|
Bos ऑनलाइन पोर्टल के साथ नवंबर 2018 का संस्करण पढ़ें
|
6D आर्थिक कानून
|
नवंबर 2017, वेबसाइट पर संशोधन।
|
6E वैश्विक वित्तीय रिपोर्टिंग मानक
|
घोषणा वेबसाइट पर अपलोड की गई
+ ‘IFRS और US GAAP के बीच महत्वपूर्ण अंतर’
(Webhosted)
+GFRS केस स्टडीज (वेबहोस्टेड)
+ AS और IFRS के बीच प्रमुख अंतर
|
6F मल्टी – अनुशासनात्मक केस स्टडी
|
बहु विषयक मामलो में अलग से कोई किताब जारी नहीं की जाती है | सीए फ़ाइनल के छात्रों को कोर पेपर कोर्स के लिए अंतिम अध्ययन सामग्री देखनी चाहिए|
|
पेपर 7: प्रत्यक्ष कर कानून और अंतर्राष्ट्रीय
कराधान
भाग I: प्रत्यक्ष कर कानून वेबहोस्टेड न्यायिक अद्यतन।
भाग II: अंतर्राष्ट्रीय कराधान
|
सितंबर, 2018 संस्करण + आरटीपी नवंबर, 2019 परीक्षा +
|
पेपर 8: अप्रत्यक्ष कर कानून
भाग I: माल और सेवा कर
भाग II: सीमा शुल्क और एफ़टीपी
|
2019 फाइनल परीक्षा में वैधानिक बदलाव के साथ 2018 का संस्करण पढ़ें |
|
ये कुछ वे बदलाव है जो पिछले कुछ सालों में ICAI द्वारा किये गए है | इन बदलावों के बारे में आपको जानकारी होना जरुरी है |
CA फाइनल 2019 परीक्षा का स्टडी मैटेरियल कितना जरुरी है यह तो आपने जान ही लिया होगा| साथ ही इसे आप आसानी से ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है|
CA फाइनल 2019 के स्टडी मैटेरियल को डाउनलोड करने के लिए आगे दिए गए लिंक पर क्लीक करें -
Clik Here |
0 Comments