सीए कोर्स आज देश के सबसे प्रतिष्ठित कोर्सेज में से एक है | 12th पास करने के बाद छात्र CA कोर्स में प्रवेश ले सकते है | इस प्रवेश परीक्षा को पास करने के बाद ही छात्र CA इंटरमीडिएट कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है | CA इंटरमीडिएट की परीक्षा CA फाउंडेशन की तुलना में थोड़ी कठिन होती है| CA इंटरमीडिएट कोर्स में 8 पेपर होते है | सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा को कुछ सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है लेकिन आपके मन में विश्वास है और आपने पुरे समर्पण और लगन के साथ तैयारी करते है तो आप इसमें आसानी से पास हो सकते है |
लेकिन सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा को अगर आपको अच्छे नंबरो से पास करना चाहते है तो इसके लिए आपको ICAI द्वारा उपलब्ध कराये गए CA इंटरमीडिएट कोर्स स्टडी मैटेरियल से तैयारी करनी चाहिए | स्टडी मैटेरियल से तैयारी करने से सबसे बड़ा फायदा तो ये होता है की इसमें इंटरमीडिएट का पूरा सिलेबस शामिल होता है | और कोई भी विषय या टॉपिक छूटता नहीं है | सीए की परीक्षा में सफलता के लिए आपको टाइम टेबल बनाकर सभी विषयों के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए ही उनकी तैयारी करनी चाहिए |
CA इंटरमीडिएट पेपर
- लेखांकन (Accounting)
- कॉर्पोरेट कानून और अन्य कानून (Corporate Laws and Other Laws)
- लागत और प्रबंधन लेखांकन (Cost and Management Accounting)
- कर लगाना (Taxation) डायरेक्ट टेक्स इनडायरेक्ट टैक्स
- उन्नत लेखा (Advanced Accounting)
- लेखा परीक्षा और आश्वासन (Auditing and Assurance)
- उद्यम सूचना प्रणाली और रणनीतिक प्रबंधन (Enterprise Information System and Strategic Management)
- वित्त के लिए वित्तीय प्रबंधन और अर्थशास्त्र (Financial Management and Economics for Finance)
स्टडी मैटेरियल से पढ़ने के फायदे
पिछले सालों में जिन भी छात्रों ने CA परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल की है उन सभी का भी यह मानना रहा है की उनकी सफलता का एक बड़ा कारन ICAI द्वारा उपलब्ध कराया गया स्टडी मैटेरियल | वैसे तो कई तरह की रेफरेंस बुक्स से छात्र तैयारी करते है लेकिन ICAI के स्टडी मैटेरियल को सबसे अच्छा माना जाता है और पेपर भी इसी में से आता है और इस स्टडी मैटेरियल को पढ़ने से छात्रों के परीक्षा में आने वाले सभी कांसेप्ट क्लियर होते है | और वे अच्छे नंबर लाने में सफल हो पाते है |CA कोर्स को छात्र हिंदी और अग्रेंजी दोनों माध्यम से कर सकते है | और अब ICAI द्वारा छात्रों को हिंदी में भी स्टडी मैटेरियल डाउनलोड करने की सुविधा दी गयी है | स्टडी मैटेरियल से तैयारी करने से छात्र पेपर के पैटर्न को सही तरह से समझ पाते है और साथ ही वे किसी प्रश्न में कितना समय लगाना है यह भी समझ पाते है | तो CA के छात्रों के लिए ICAI के स्टडी मैटेरियल से तैयारी करना सबसे श्रेस्ठकर है |
CA अध्ययन सामग्री नयी योजना के अनुसार
ग्रुप 1
ये वे बदलाव है जो दिए गए वर्ष में किये गए है इससे आप जान गए होंगे की आपके सिलेबस में कौन कौन से विषय है| CA इंटरमीडिएट के इस स्टडी मैटेरियल को आप आगे दिए गए लिंक पर जाकर हिंदी में डाउनलोड कर सकते है- डाउनलोड के लिए क्लीक करें |
ग्रुप 2
ये वे बदलाव है जो दिए गए वर्ष में किये गए है इससे आप जान गए होंगे की आपके सिलेबस में कौन कौन से विषय है| CA इंटरमीडिएट के इस स्टडी मैटेरियल को आप आगे दिए गए लिंक पर जाकर हिंदी में डाउनलोड कर सकते है- डाउनलोड के लिए क्लीक करें |

0 Comments