CA कोर्स एक कठिन कोर्स है लेकिन अगर आप मन में ठान चुके है और उस हिसाब से पुरे समर्पण और मेहनत से तैयारी करते है तो आपको CA कोर्स को पास करने से कोई नहीं रोक सकता | CA कोर्स में अच्छे नंबर लाने के लिए छात्रों को केवल कड़ी मेहनत ही नहीं स्मार्ट वर्क की जरुरत होती है | पिछले सालों के रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों की बात की जाये तो सभी ने ये स्वीकारा है की उनकी सफलता में ICAI की अध्ययन सामग्री की बहुत बड़ी भूमिका रही है | क्युकी ICAI के स्टडी मैटेरियल में सभी विषयों और टॉपिक्स के बारे में आपको अच्छी तरह से समझाया गया है जो की अच्छे नंबर प्राप्त करने के लिए जरुरी है |
CA कोर्स में 3 लेवल में परीक्षा होती है | CA कोर्स में प्रवेश लेने के लिए छात्रों को इसकी प्रवेश परीक्षा CA फाउंडेशन को पास करना जरुरी होता है | CA फाउंडेशन को पहले CPT के नाम से जाना जाता था| लेकिन अब इसमें बदलाव करके इसे CA foundation कर दिया गया है | CA फाउंडेशन की परीक्षा में 4 पेपर होते है | इन 4 पेपर का सिलेबस और अध्ययन सामग्री के लिए कहीं भी भटकने की जरुरत नहीं है इसे आप आसानी से ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकते है | फाउंडेशन के कोर्स में वित्तीय प्रबंधन और उसके लेनदेन के बारे में आधारभूत जानकारी दी गयी है | इसके अलावा व्यापार अर्थशास्त्र, व्यावसायिक ज्ञान के साथ ही व्यापारिक कानून प्रक्रिया के बारे में समझाया गया है |
हिंदी मीडियम के छात्रों के लिए अच्छी खबर ये है की वे अब हिंदी में भी स्टडी मैटेरियल ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है | ca फाउंडेशन में अच्छे नंबरों से पास होने के लिए आपके पास ICAI द्वारा उपलब्ध कराया गया सिलेबस होना चाहिए | इसके साथ ही ICAI की वेबसाइट से डाउनलोड की गयी अध्ययन सामग्री के साथ आप तैयारी करते है तो आप निश्चित ही अच्छे अंक प्राप्त कर पाएंगे |
CA फाउंडेशन के पेपर
सिद्धांत और लेखांकन का अभ्यास (Principles and Practice of Accounting)व्यापार कानून और व्यापार पत्राचार और रिपोर्टिंग (Business Laws and Business Correspondence and Reporting)
व्यावसायिक गणित और तार्किक तर्क और सांख्यिकीBusiness Mathematics and Logical Reasoning & Statistics
व्यापार अर्थशास्त्र और व्यवसाय और वाणिज्यिक ज्ञान (Business Economics and Business and Commercial Knowledge)
स्टडी मैटेरियल से पढ़ने का फायदा
आप किस तरह CA फाउंडेशन का पेपर डाउनलोड कर सकते है इसकी पूरी जानकारी आप वेबसाइट के शुरुआती पेज पर देख सकते है | अब सीए फाउंडेशन छात्र हिंदी में भी अपना स्टडी मैटेरियल डाउनलोड कर सकते है | ICAI ने CA फाउंडेशन के सिलेबस को प्रत्येक विषय के हिसाब से विभाजित किया है | ca फाउंडेशन के स्टडी मैटेरियल में जोड़े गए नए विषय , हटाए गए विषय के साथ अगर किसी भूल को सुधारा गया है तो उसे भी इस सिलेबस में बताया गया है |
अगर आप सिलेबस और स्टडी मैटेरियल को नहीं पढ़ते है तो आपको CA फाउंडेशन कोर्स में जो भी बदलाव जोड़े गए विषय हटाए गए विषय के बारे में नहीं पता चल पायेगा | इससे हो सकता है की आपका कोई महत्वपूर्ण टॉपिक याद करने से रह जाये या फिर जो परीक्षा में नहीं आएगा ऐसे टॉपिक पर आपका बहुत समय खर्च हो जाये | इसलिए छात्रों को चाहिए की वे अपना फाउंडेशन का सिलेबस और स्टडी मैटेरियल के अनुसार पढाई करें | अगर आप ऐसा करते है तो आपको CA फाउंडेशन की परीक्षा को पास करना बहुत आसान हो जायेगा |
अगर आप ICAI के द्वारा उपलब्ध कराये गए CA फाउंडेशन स्टडी मैटरयल के अनुसार तैयारी करते है तो आप सभी बदलावों को जान पाते है और साथ ही पेपर का पैटर्न कैसा रहेगा अंको का निर्धारण कैसे होगा और कोनसे विषय अधिक अंको के और महत्वपूर्ण है इसके बारे में आप जान पायेंगे | इसके साथ ही सिलेबस में महत्वपूर्ण प्रश्नो के बारे में बताया जाता है| स्टडी मैटेरियल के साथ ही छात्र और अच्छी तैयारी के लिए सालों के प्रश्नपत्र, टेस्ट पेपर, मोडल पेपर और मॉक टेस्ट हल कर सकते है |
सीए फाउंडेशन की अध्ययन सामग्री में हुए बदलाव
CA फाउंडेशन के स्टडी मैटेरियल में 2019 और 2020 की परीक्षा के लिए कुछ बदलाव किये गए है | अध्ययन सामग्री में से 4 और 5 यूनिट को हटाकर उसकी जगह चैप्टर 6 लेखांकन और विशेष लेनदेन और बेसिक अकॉउंटिंग अनुपात की रॉयल्टी को शामिल किया गया है |हम उम्मीद करते है की CA फाउंडेशन स्टडी मैटेरियल से सबंधित यह जानकारी आपके लिए लाभकारी होगी | CA फाउंडेशन की अध्ययन सामग्री डाउनलोड करने के लिए लिंक आपको आगे दिया जा रहा है - क्लीक करें |

0 Comments