CA कोर्स कितने साल का है ?


ca-course-duration-in-hindi

क्या आपको लगता है CA कोर्स एक बहुत ही लम्बा कोर्स है तो इसका मतलब है की CA course kitne saal ka hai इसके बारे में आपको सही जानकारी नहीं है | यह सोच केवल आपकी ही नहीं बहुत से लोगो की है | 12th पास करने के बाद छात्र और उनके पैरेंट्स यह सोचकर कंफ्यूज रहते है की वे कोनसा कोर्स चुने | कोई भी कोर्स चुनते वक्त वे यह जरूर सोचते है की उस कोर्स को करने के बाद फ्यूचर कैसा रहेगा और साथ ही उस कोर्स को पूरा करने में कितना वक्त लगेगा |

सीए कोर्स आज के बहुत ही प्रतिष्ठित कोर्सेज में से एक है लेकिन सीए कोर्स को लेकर लोगो में यह ग़लतफ़हमी है की यह एक लम्बा कोर्स है | CA किसी भी अन्य प्रोफेशनल कोर्स की तुलना में कम समय में पूरा हो जाता है | अगर 12th के बाद आप CA कोर्स करते है तो उसमें आपको 4 से लेकर 4.5 साल का समय लगता है | जो की बहुत ही कम समय ही किसी प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए | अगर आप इंजीनियरिंग और डॉक्टरेक्ट से तुलना करे तो CA कोर्स का समय काफी कम है |

CA फाउंडेशन कोर्स - 4 महीने

CA कोर्स के लिए आवेदन पहले छात्र 12th के बाद ही कर सकते थे | लेकिन अब छात्र 10th के बाद ही CA फाउंडेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है | और 12th पास करने के बाद वे CA की प्रवेश परीक्षा में बैठ सकते है | 10th के बाद रजिस्ट्रेशन की सुविधा कर देने से छात्रों के इस कोर्स में 6 महीने का समय बचता है | और अब छात्र मई में होने वाली परीक्षा में बैठ पाएंगे | वैसे तो छात्र किसी भी कोर्स से 12th पास करने के बाद CA कोर्स की प्रवेश परीक्षा CA फाउंडेशन की परीक्षा में बैठ सकते है | लेकिन अगर छात्र कॉमर्स के साथ 12th पास करते है तो उन्हें CA की प्रवेश परीक्षा CA फाउंडेशन को पास करने में आसानी होती है | CA फाउंडेशन कोर्स में 4 पेपर होते है | और इसकी परीक्षा हर साल मई और नवंबर महीने में होती है | परीक्षा के 2 महीने बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है |

CA इंटरमीडिएट कोर्स - 8 महीने

CA फाउंडेशन की परीक्षा को पास करने के बाद छात्र CA इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है | रजिस्ट्रेशन करने के बाद छात्र परीक्षा 8 महीने की अध्ययन अवधि को पूरा करने के बाद ही दे सकते है | CA इंटरमीडिएट में 8 पेपर होते है जिन्हे 2 ग्रुप में बांटा गया है | एक ग्रुप में 4 पेपर होते है | छात्र चाहे तो दोनों ग्रुप की परीक्षा एक साथ या फिर अलग अलग दे सकते है |

CA आर्टिकलशिप - 3 साल ( 2.5 साल के बाद फाइनल के लिए आवेदन करें)

CA इंटरमीडिएट की परीक्षा होने के बाद छात्र CA फाइनल के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है, लेकिन इससे पहले उन्हें 3 साल की आर्टिकलशिप पूरी करनी होगी | CA आर्टिकलशिप में छात्रों को चार्टेड अकाउंटेंट की प्रेक्टिकल ट्रेनिंग मिलती है |

CA फाइनल - 6 महीने

CA इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप को पास करने और 3 साल की आर्टिकलशिप के पुरे होने से 6 महीने पहले तक आप CA फाइनल के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है | CA फाइनल में भी इंटरमीडिएट की तरह 8 पेपर होते है | जिनको 2 ग्रुप में बांटा गया है | इसमें परीक्षा एक साथ या फिर अलग अलग दे सकते है | CA फाइनल के लिए रजिस्ट्रेशन आप पुरे साल में कभी भी करा सकते है | CA फाइनल की परीक्षा भी साल में 2 बार मई और नवंबर महीने में ली जाती है | इस परीक्षा को पास करने के लिए प्रत्येक पेपर में 40% और सभी पेपर में मिलाकर 50% अंक लाना जरुरी होते है |

तो अगर इन सभी परीक्षाओं का समय जोड़ दिया जाये तो आपको पता चल जायेगा की आप कितने साल में यह कोर्स पूरा कर सकते है | अगर आपने 10th के बाद अपना रजिस्ट्रेशन कर दिया है | और आप 2020 में 12th का एग्जाम दे रहे है तो आप मई 2020 में CA फाउंडेशन की परीक्षा दे पाएंगे | उसके बाद 2 महीने बाद आपका रिजल्ट आएगा | फिर आप इंटरमीडिएट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है | और 2021 मई में आप CA इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप की परीक्षा दे सकते है | दोनों ग्रुप की परीक्षा पास करने और 2.5 साल की आर्टिकलशिप के बाद आप फाइनल की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है और मई 2024 में CA फाइनल की परीक्षा में बैठ सकते है तो इस तरह 2020 में प्रवेश लेने वाले छात्र 2024 में CA परीक्षा को पास कर सकते है | इस अनुसार केवल 4 साल में आप CA कोर्स को पूरा करके किसी भी कम्पनी में एज ए चार्टेड अकाउंटेंट के रूप में काम कर सकते है |
हम उम्मीद करते है की CA कोर्स में कितना समय लगेगा इसके बारे में आपको पूरी जानकारी मिल गयी होगी| और आशा करते है यह जानकारी आपके लिए लाभकारी साबित होगी |

Post a Comment

0 Comments