ca-foundation-admit-card-kaise-download-kare
सीए फाउंडेशन की परीक्षा 1 नवंबर से शुरू होने जा रही है ICAI ने अगस्त में ही CA का टाइम टेबल घोषित कर दिया था | परीक्षा में अब बहुत ही कम समय बचा है और छात्रों को इस बचे हुए समय का पूरी तरह से सदुपयोग करना चाहिए | परीक्षा में अच्छी पढाई के साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ बातों का भी ध्यान रखना जरुरी है | इनमे से सबसे महत्वपूर्ण है की समय पर अपना CA फाउंडेशन का एडमिट कार्ड प्राप्त करना | एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद ही छात्र परीक्षा में बैठ पाएंगे |

CA फाउंडेशन CA कोर्स की प्रवेश परीक्षा है और इसे पास करने के बाद छात्रों को कुछ और परीक्षाएं और ट्रेनिंग पास करनी होती है जिन्हे पास करने के बाद ही वे चार्टेड अकाउंटेंट बन पाते है | आज के इस आर्टिकल में हम CA फाउंडेशन के छात्र जान पाएंगे की वे अपना एडमिट कार्ड कैसे प्राप्त कर सकते है इसके लिए क्या प्रक्रिया है और अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती हो जाये तो उसे कैसे सुधारा जा सकता है |

ICAI द्वारा पहले छात्रों को एडमिट कार्ड उनके घर पर डाक द्वारा भेजे जाते थे लेकिन अब कुछ सालों से इस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है | अब छात्र सीए फाइनल 2019 का एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकते है | साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने को लेकर ICAI ने कुछ रूल्स भी बनाये है जिसके अनुसार आप केवल 3 बार ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है |

CA फाउंडेशन एडमिट कार्ड प्रक्रिया

CA फाउंडेशन का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ICAI की वेबसाइट पर जाये | वेबसाइट पर जाने के लिए आगे दिए गए लिंक पर क्लीक करें - https://icaiexam.icai.org/index1.php |
अब ऊपर टैब पर आपको लॉगिन आईडी पर जाकर क्लीक करे और अपना लॉगिन आईडी पासवर्ड लगाए |
लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालने के बाद सामने एक पॉपअप विंडो खुलेगी जिसमे एडमिट कार्ड का लिंक दिया हुआ होगा वहां से एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लीक करे |
अब अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें |
डाउनलोड के साथ ही अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट जरूर निकलवा लें |

CA फाउंडेशन एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारियां होती है -



छात्र का नाम
छात्र के पिता का नाम
छात्र की फोटो
रोल नंबर
रजिस्ट्रेशन नंबर
परीक्षा केंद्र
शहर
छात्र के हस्ताक्षर
दिशा निर्देश

CA फाइनल 2019 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अपने एडमिट कार्ड को अच्छे से जाँच ले की कही कोई गलती तो नहीं है | अगर आपको उसमे कोई गलती नजर आती है तो आप उसमे सुधार करवा सकते है | इसके लिए ICAI ने 2 सुधार खिड़कियां खोली है | इनमे से एक सुधार खिड़की पर आप फ्री में अपने admit card में correction करवा सकते है | दूसरी खिड़की पर अपने एडमिट कार्ड में सुधार करवाने की 1000 फीस लगती है |

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले छात्रों को अपने साथ कुछ जरुरी चीजें रख लेनी चाहिए |


CA फाउंडेशन का प्रवेश पत्र (Admit Card)
2 हाल ही में ली गयी तस्वीर
आईडी प्रूफ
केलकुलेटर

छात्रों की सुविधा के लिए ICAI ने कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किये है जिन पर जाकर छात्र अपनी समस्याओं में सहायता ले सकते है |

हेल्प लाइन नंबर - 0120 3054 851, 852, 853 and 835 0120 4953 751, 752, 753 and 754

फैक्स नंबर - 0120-3054841/3054843.

CA फाउंडेशन की परीक्षा प्रारूप


CA फाउंडेशन की परीक्षा में 4 पेपर होते है इनमे से 2 पेपर सब्जेक्टिव और 2 पेपर ऑब्जेक्टिव होते है | ऑब्जेक्टिव पेपर में नेगेटिव मार्किंग रहती है | सही जवाब पर 1 अंक मिलता है और जवाब गलत होने पर ¼ अंक काट लिए जाते है | सभी प्रश्न पत्र 100 अंक के होते है | पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 40% और सभी विषयों में मिलाकर 50%अंक लाना जरुरी होते है |

CA फाउंडेशन के परीक्षाएँ हर साल मई और नवंबर महीने में ली जाती है | और छात्र हिंदी या अंग्रेजी दोनों माध्यम से CA फाउंडेशन की परीक्षा दे सकते है |

हम उम्मीद करते है की एडमिट कार्ड से सबंधित सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल से मिल गयी होगी | अगर आपके मन में कोई और सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट कर सकते है |