CA फाइनल सिलेबस

ca-final-syllabus-in-hindi
चार्टेड अकाउंटेंट बनने के लिए अंतिम चरण की परीक्षा है CA फाइनल | इसे पास करने के बाद आप अपने सपनो को पूरा कर पाते है, और आपके सामने बेहतर कैरियर के कई विकल्प होते है | CA फाइनल कोर्स के लिए ICAI ने अपना सिलेबस घोषित कर दिया है | इस सिलेबस को ध्यान में रखकर ही छात्रों को अपनी पढाई शुरू करनी चाहिए | अगर आप CA फाइनल का 2019 सिलेबस सर्च कर रहे है तो फिर आप बिलकुल सही जगह पर है| इस आर्टिकल में आप CA फाइनल के सिलेबस के बारे में जान पाएंगे |

CA फाइनल की परीक्षा के लिए छात्र अपना आवेदन CA इंटरमीडिएट 2019  की परीक्षा पास करने और 2.5 साल की अपनी आर्टिकलशिप पूरी करने के बाद कर सकते है | CA फाइनल की परीक्षा में 8 पेपर होते है और इन पेपर को 2 ग्रुप में बांटा गया है | प्रत्येक ग्रुप में 4 पेपर होते है | छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी अपनी आर्टिकलशिप के साथ ही शुरू कर देनी चाहिए | क्योंकि यह एक कठिन परीक्षा है इसलिए इसे पास करने के लिए पुरे समर्पण के साथ ही कड़ी मेहनत की जरुरत होती है |

CA फाइनल की अच्छी तैयारी के लिए छात्रों को शुरुआत से है अपनी तैयारी सिलेबस में दिए गए कोर्स के हिसाब से करनी चाहिए | क्युकी यह ICAI का सिलेबस है इसलिए परीक्षा में सभी प्रश्न इसी में से पूछे जाते है | CA सिलेबस के अनुसार अध्ययन करने से आपको परीक्षा के पैटर्न का पता रहता है साथ ही आप यह भी जान पाते है की परीक्षा में अंको का निर्धारण विषय के अनुसार कैसे किया गया है | सिलेबस को देखकर स्टडी मैटेरियल के साथ ही मॉक पेपर और पिछले सालों के प्रश्नपत्र को हल करते हुए अपनी तैयारी करनी चाहिए |

CA फाइनल पेपर


ग्रुप 1

पेपर 
विषय
अंक
पेपर 1
वित्तीय रिपोर्टिंग ( Financial Reporting)
100 अंक
पेपर 2
सामरिक वित्तीय प्रबंधन(Strategic Financial Management)
100 अंक 
पेपर 3 
एडवांस्ड ऑडिटिंग और प्रोफेशनल एथिक्स (Advanced Auditing and Professional Ethics)
100 अंक 
पेपर 4 
कॉर्पोरेट और आर्थिक कानून (Corporate and Economic Laws)
100 अंक 

ग्रुप 2


पेपर 
  विषय 
अंक 
पेपर 5 
रणनीतिक लागत प्रबंधन और प्रदर्शन मूल्यांकन (Strategic Cost Management and Performance Evaluation)
100 अंक 
पेपर 6 A 
रिस्क मैनेजमेंट (Risk Management)
100 अंक 
पेपर 6 B 
फाइनेंशियल सर्विसेज और कैपिटल मार्केट्स (Financial Services and Capital Markets)
100 अंक 
पेपर 6 C 
अंतर्राष्ट्रीय कराधान (International Taxation)
100 अंक 
पेपर 6 D 
आर्थिक कानून (Economic Laws)
100 अंक 
पेपर 6 E 
वैश्विक वित्तीय रिपोर्टिंग मानक (Global Financial Reporting Standards)

100 अंक 
पेपर 6 F 
बहु-विषयक केस स्टडी (Multidisciplinary Case Study)
100 अंक 
पेपर 7 
प्रत्यक्ष कर कानून और अंतर्राष्ट्रीय कराधान (Direct Tax Laws and International Taxation)
100 अंक 
पेपर 8 
अप्रत्यक्ष कर कानून (Indirect Tax Laws) 
100 अंक 
सीए फाइनल सिलेबस PDF डाउनलोड करें

सीए फाइनल पैटर्न

सीए फाइनल 2019 सिलेबस के अनुसार अध्ययन करने के साथ ही छात्रों को सीए फाइनल 2019 के पैटर्न को भी ध्यान में रखना जरुरी है -

  • CA फाइनल में 8 पेपर होते है |
  • 8 पेपर को 2 ग्रुप में बाँटा गया है |
  • प्रत्येक ग्रुप में 4 - 4 पेपर होते है |
  • सभी पेपर सब्जेक्टिव होते है| 
  • प्रत्येक पेपर 100 अंक का होता है |
  • प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय निर्धारित होता है |

सीए परीक्षा समय

सीए परीक्षा का समय 3 घंटे निर्धारित किया गया है | ca फाउंडेशन टाइम टेबल घोषित किया जा चूका और परीक्षा का समय दोपहर 2:00 से 5:00 निर्धारित किया गया है | ca फाइनल का रिजल्ट परीक्षा के 2 महीने बाद घोषित किया जायेगा | परीक्षा का रिजल्ट छात्र ऑनलाइन जान सकते है | ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर डालकर छात्र अपना रिजल्ट जान सकते है | परीक्षा में पास होने के लिए छात्र को प्रत्येक विषय में 40% और सभी विषयो में मिलाकर 50% अंक लाना जरुरी है |

CA फाइनल स्टडी मैटेरियल

सीए फाइनल की पढाई के लिए जितना महत्वपूर्ण सिलेबस है उतना ही महत्वपूर्ण स्टडी मैटेरियल भी है | स्टडी मैटेरियल में CA सिलेबस का पूरा कोर्स उपलब्ध होता है | और आपकी परीक्षा का पेपर भी इसी सिलेबस और स्टडी मैटेरियल में से आता है | इसलिए छात्रों को अपनी पढाई किसी रेफरेंस बुक के बजाय ICAI के स्टडी मैटेरियल से ही करनी चाहिए | स्टडी मैटेरियल के साथ ही छात्र मॉक टेस्ट और पिछले सालो के प्रश्नपत्रों को सॉल्व करके अपनी तैयारी को और मजबूत कर सकते है |

हम उम्मीद करते है की CA फाइनल स्टडी 2019 से  जुडी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी | अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो CA से सबंधित किसी विषय में जानकारी चाहते है, तो निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें धन्यवाद |

Post a Comment

0 Comments