CA IPCC एडमिट कार्ड

ca ipcc ka admit card download kare

कुछ ही सप्ताह बाद CA IPCC की परीक्षा शुरू होने वाली है | ऐसे में आपको पढाई के साथ साथ परीक्षा से जुडी और भी तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए | इनमे सबसे महत्वपूर्ण है CA IPCC 2019 का एडमिट कार्ड प्राप्त करना | एडमिट कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया बेहद आसान है और आप इसे आसानी से प्राप्त कर सकते है | पहले दी इंस्टीट्यूट चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ़ इण्डिया द्वारा छात्रों को उनके रजिस्टर्ड पते पर एडमिट कार्ड यानि की प्रवेश पत्र भेजे जाते थे लेकिन अब यह इस व्यवस्था को बंद कर दिया गया है | अब छात्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते है |

CA IPCC सीए कोर्स के दूसरे लेवल की परीक्षा है इसमें 8 पेपर होते है | हर साल मई और नवंबर महीने में इसकी परीक्षाएं ली जाती है | इस परीक्षा को पास करने के बाद 3 साल की आर्टिकलशिप और CA फाइनल की परीक्षा देनी होती है जिसे पास करने के बाद छात्र चार्टेड अकाउंटेंट बन पाते है | CA IPCC की परीक्षा की तिथि और टाइम टेबल ICAI पहले ही घोषित कर चुकी है | CA IPCC 2019 के एडमिट कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया क्या है और अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की कोई गलती हो तो उसे कैसे ठीक कर सकते है ये सब आप आज के इस आर्टिकल में जान पाएंगे |

CA एडमिट कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले https://icaiexam.icai.org/index1.php लिंक पर क्लीक करें | इससे आप ICAI की वेबसाइट के उस भाग में पहुंच जायेंगे जिस जहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड होते है |
  • अब ऊपर की प्याज के कोने में बने लॉगिन आईडी पर क्लीक करें |
  • अब अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें |
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने आपका डैशबोर्ड खुलेगा |
  • डैशबोर्ड पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लीक करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें |
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट जरूर ले लें |
CA एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद अपने एडमिट कार्ड को जाँच लें | एडमिट कार्ड में आपका नाम पिता का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, माध्यम आदि जानकारी रहती है | अगर आपको कोई गलती लगे तो इसमें सुधार भी करवा सकते है | छात्रों की सुविधा के लिए ICAI द्वारा 2 correction window खोली गयी है जिनमे जाकर आप अपनी एडमिट कार्ड की गलतियों को सुधार सकते है | इनमे से एक करेक्शन विंडो में कोई फीस नहीं लगती है जबकि दूसरी करेक्शन विंडो में कुछ फीस जमा करवाकर आप अपने एडमिट कार्ड की गलतियों को दूर कर सकते है |

CA IPCC की परीक्षा के लिए जरुरी चीजें जो आपको साथ रखनी चाहिए -

  • CA IPCC 2019 एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी
  • कोई भी पहचान पत्र जो सरकार द्वारा जारी किया गया हो |
  • 2 हाल ही में ली गयी फोटो उस परिस्थिति में जब आपके एडमिट कार्ड में आपकी फोटो नहीं हो | इन फोटो और आपके हस्ताक्षर को अटेस्टेड भी करवाना होगा |
  • केलकुलेटर

CA IPCC परीक्षा का स्वरूप


CA IPCC की परीक्षा साल में 2 बार मई और नवंबर महीने में होती है | CA IPCC में 8 पेपर होते है जिन्हे 2 ग्रुप में बांटा गया है | प्रत्येक ग्रुप में 4 - 4 पेपर होते है | इन दोनों ग्रुप की परीक्षा छात्र एक साथ दे सकते है या फिर चाहे तो अलग अलग दे सकते है | CA IPCC की परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक पेपर में 40 % और सभी विषयो में मिलाकर 50% अंको का होना जरुरी है |

हम उम्मीद करते है की एडमिट कार्ड से सबंधित यह जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी | और इसमें दी गयी प्रक्रिया के अनुसार आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे और अपने एडमिट कार्ड की गलतियों को ठीक करवा पाएंगे |

Post a Comment

0 Comments