जानिए एक Ca की सैलेरी कितनी होती है

CA-ki-salary-hindi-me


किसी भी कोर्स में एडमिशन से पहले हर एक छात्र और उसके माँ बाप ये जरूर सोचते है की उस कोर्स को करने के बाद छात्र का फ्यूचर कितना सिक्योर होगा | और इसमें उनकी इनकम या सैलेरी कितनी होगी | आज के समय में कुछ ही ऐसे कोर्सेज है जिनको करने के बाद छात्रों का फ्यूचर सिक्योर हो जाता है| और इनमे से एक कोर्स है चार्टेड अकाउंटेंट | चार्टेड अकाउंटेंट कोर्स की रेपुटेशन बहुत अधिक है, और एक CA की सैलेरी भी अच्छी होती है | CA कोर्स को करने के बाद छात्रों के सामने अच्छी जॉब्स चुनने के बहुत से अवसर होते है | CA बनने के बाद सैलेरी कितनी होती है इस सवाल का जवाब आज हम आपको इस आर्टिकल में देंगे | लेकिन साथ ही हम जानेंगे की अलग अलग इनडस्ट्री में CA की सैलेरी कितनी होती है |

CA करने के बाद बहुत सी कंपनियां हर साल फ्रेशर CA को नौकरी ऑफर करती है | इनमे कई कंपनियां नए फ्रेशर CA को तो 30 लाख से 80 लाख रूपये तक की नौकरी पर रखती है | वैसे अगर औसत की बात जाये तो एक CA को 6 लाख से 8 लाख रूपये के बीच में होती है | बहुत सारे CA को ये कंपनियां कैम्पस प्लेसमेंट के जरिये नए फ्रेशर CA का चयन करती है |

सार्वजानिक कम्पनीज

अगर आपने CA फाइनल परीक्षा पास कर ली है | और आप CA बन गए हो तो फिर आप के सामने कई विकल्प होते है | अगर आप चाहे तो CA बनकर सरकारी कम्पनीज जैसे BSNL, BHEL, GAIL में काम कर सकते है | इनमें सैलेरी अच्छी भी होती है और साथ ही सरकारी कम्पनी होने के कारन इनमे आपका फ्यूचर भी अधिक सिक्योर होता है | सरकारी कम्पनीज कैम्पस प्लेसमेंट के जरिये ही ca को जॉब ऑफर करती है | ज्यादातर ये उन छात्रों को जॉब ऑफर करती है जिन्होंने ca परीक्षा 50% से 60% अंको के साथ पास की है | इन कम्पनियों में सीए की सैलेरी 6 लाख से 8 लाख तक होती है | 

CA टॉप 4 कम्पनीज

अगर आप ca बन गए तो आपका भी सपना उन चार कम्पनियो में काम करने की इच्छा जरूर होगी क्युकी इन 4 कम्पनी की प्रतिस्ठा बहुत ही अधिक है और इनमें काम करने का सपना हर ca छात्र देखता है | इन कम्पनियो में CA की सैलेरी भी अच्छी होती है| साथ ही इनमे काम करने के बाद आपको सिखने को भी बहुत कुछ मिलता है | ये कम्पनीज अपने यहाँ फ्रेशर ca को वेतन के रूप में 6 से 8 लाख के रूप में भुगतान करती है | लेकिन इन कम्पनीज में काम का प्रेशर बहुत अधिक होता है | और इनमे काम कर रहे कई ca इस प्रेशर को नहीं झेल पाते है और नौकरी छोड़ जाते है |

आईटी कम्पनीज

Ca छात्रों के लिए IT कम्पनी में काम करना भी एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है | इसमें फ्रेशर CA को सैलेरी भी अच्छी मिलती है | और अन्य इंडस्ट्री के तौर पर इसमें प्रेशर भी कम होता है | IT कम्पनी में नए फ्रेशर CA की सैलेरी 5 से 7 लाख रूपये होती है  | लेकिन इन कम्पनीज में रहकर आपको सिखने को अधिक कुछ नहीं मिलता है और आप एक CA के रूप में ग्रोथ नहीं कर पाते है | यहाँ पर सैलेरी पैकेज के रूप में छात्रों को 5 से 7 लाख रूपये मिलते है |

CA फर्म

Ca की फर्म उन ca के लिए एक अच्छी जगह है जो आगे चल कर स्वतंत्र रूप से काम करना चाहते है | यहाँ पर एक CA के रूप में अच्छी ग्रोथ होती है और इनके टैक्स वित्तीय लेनदेन और निवेश के मामले में और भी अच्छे से समझने को मिलता है | कई छात्रों को लगता है की उन्होंने आर्टिकलशिप के दौरान सब कुछ सिख लिया है लेकिन आर्टिकलशिप में वो समझ नहीं मिल पाती जो आप ca बनने के बाद जॉब के रूप में प्राप्त करते है | इन फर्म में शुरुआती रूप में सीए की सैलेरी 3 से 5 लाख के बीच में होती है |

हम उम्मीद करते है की CA की सैलेरी का यह लेख पसंद आया होगा | और किस किस सेक्टर में एक CA कितना कमा सकता है इसके बारे में आपको जानकारी मिल गयी होगी |

Post a Comment

0 Comments